शतरंज खेल में मिले हार से भी सीख मिलती है: डीएम

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में 27 जनवरी से चल रहे अपनी 24 वीं जिला- स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल मंगलवार को समाप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएम- सह- संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने स्वयं प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

वे स्वयं भी एक बाल खिलाड़ी के साथ खेले और कहा कि इस खेल में मिले हार से भी सीख मिलती है। अतः सभी विद्यार्थियों को शतरंज अवश्य खेलना चाहिए। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि इस दिन तक कुल 20 में से 18 विभागों के प्रतियोगिता संपन्न कराये गये।

अगले रविवार के दिन सभी वर्गों के विजेताओं सहित सारे प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!