– अंतर्राष्ट्रीय संगठन सचिव समरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संजय जी की अनुशंसा के आलोक में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने तत्काल प्रभाव से डॉ. विनीत को प्रदेश संगठन सचिव किया है नियुक्त
पटना ब्यूरो, न्यूज लेमनचूस।
पटना : प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल ने सांगठनिक शक्ति का विस्तार करते हुए सुपौल जिले के वार्ड नंबर-06 , निर्मली निवासी अशोक कुमार के पुत्र डॉ. विनीत कुमार को बिहार के प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन सचिव समरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संजय जी की अनुशंसा के आलोक में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण गोविन्द ने तत्काल प्रभाव से डॉ. विनीत को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है।
उक्त मनोनयन पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने नव मनोनीत प्रदेश संगठन सचिव को बधाई दी है।
बधाई देनेवालों का तांता
प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण गोविन्द, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारत) राजेश दुबे, अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता सह हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी दिव्या, अंतर्राष्ट्रीय संगठन सचिव सह नेपाल के प्रभारी सुमन सौरभ, अंतर्राष्ट्रीय संगठन सचिव समरेंद्र प्रताप सिंह, नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निमेष झा, भारत के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशनारायण मिश्रा, नेपाल के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र झा, नेपाल के राष्ट्रीय सचिव भूषण सिंह, नेपाल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक झा, राष्ट्रीय महासचिव (भारत) डॉ. रुदरकिंकर वर्मा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बिहार के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, बिहार के प्रदेश महासचिव शिवशंकर प्रसाद, बिहार के प्रदेश संगठन सचिव अमलेश कुमार झा, क्लब के सुपौल जिलाध्यक्ष इंद्रभूषण आदि ने डॉ. विनीत को बधाई दी है।