अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटी शिक्षक की बाइक, जांच के जुटी पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट–राजीव कुमार

सुपौल जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा हथियार दिखाकर शिक्षक की बाइक लूटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का आलम है।
यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पुल के समीप NH 327 ई पर घटी है। जहां बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार 4 अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।


घटना के बाद पीड़ित शिक्षक परसागढ़ी निवासी नीतीश कुमार ने पीपरा थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत की है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि सुबह 8 बजे स्कूल के लिए वे अपने घर परसागढ़ी से सुपौल जा रहा थे इसी दरमियान दीनापट्टी पुल के समीप 2 बाइक पर सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसका अपाचे बाइक और उसके पॉकेट में रखे एक हजार रुपये छिन कर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक डरे और सहमे हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया आवेदन मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!