Search
Close this search box.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिकारियों एवम कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें



बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया। जहां परिक्ष्यमान उप समाहर्ता सह बीडीओ बहादुरगंज श्रीति कुमारी की अगुआई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें अधिकारी सहित कर्मियों ने कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है।वहीं इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर अभियान को पंचायत के हर गांव तक चलाने का निर्देश भी बीडीओ बहादुरगंज के द्वारा दिया गया था।
मौके पर परिक्ष्यमान उप समाहर्ता सह बीडीओ श्रीति कुमारी ने कहा कि 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देश में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान का कार्यकाल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है।इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान किया जायेगा तथा आम लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली निकाल कर स्वच्छता अभियान के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जायेगा। पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका दीदी सहित अन्य माध्यमों से जन जन तक अभियान के प्रति लोगों को जानकारी दी जायेगी। अभियान में परिक्ष्यमान उप समाहर्ता सह सीओ रोशन राज, समन्वयक हिमांशु कुमार, मिथुन कुमार सहित दर्जनों प्रखंड कर्मी शामिल थे।

Leave a comment

[the_ad id="71031"]

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिकारियों एवम कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

× How can I help you?