किशनगंज:एसएसबी व पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज। मनोज कुमार

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी व असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर सोमवार को बी कंपनी कंचनबाड़ी के एसएसबी व बीबीगंज थानाध्यक्ष के बीच एक विशेष बैठक आयोजित की गयी।जिसमें भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर रणनीति तैयार की गयी।

कंचनबाड़ी कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर विकास चंद घोष एवं बीबीगंज थानाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में जवानों एवं पुलिस बल के अधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमति जताई। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने पुलिस बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के फूलबाड़ी चौक से कंचनबाड़ी के बीच गश्ती करते हुए पैदल मार्च किया।

इस दौरान जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर घोष ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमारे जवानों की पैनी नजर रहेगी। असमाजिक गतिविधियों को रोकने एवं उसपर नकेल कसने के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है। एसएसबी और पुलिस बल ने गश्ती कर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसएसबी के जवान व पुलिस बल शामिल थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!