महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का हुआ आयोजन
किशनगंज /प्रतिनिधि
महिलाओं को स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से रविवार को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश पर किशनगंज महिला मंडल की सदस्यो के द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में श्री उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में तेरापंथ समाज की महिलाओं के द्वारा स्वनिर्मित परिधान ,खाने के समान सहित अलग अलग दर्जनों स्टाल लगाए गए थे।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा की महिलाएं समाज की निर्माता है और उनके प्रति जितना सम्मान व्यक्त किया जाए कम होगा।
वही राजकरण दफ्तरी ने कहा की तेरापंथ महिला मंडल का यह काफी सराहनीय प्रयास है ।इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष दुग्गड ने कहा की नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।इस मौके पर ललित मित्तल,चैन रूप दुग्गड,अमित दफ्तरी ,रोहित दफ्तरी,विनीत दफ्तरी,मोहन लाल लूनिया सहित अन्य महिला मंडल की दर्जनों सदस्य मौजूद थी ।