जिलेवासियों के लिए पीएम के पिटारे से निकला खुशियों की सौगात,सांसद ने जताया आभार
अररिया /बिपुल विश्वास
भारतीय रेलवे के आधुनिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ से अधिक राशि की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया , रेलवे की रफ्तार व जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन समेत अन्य रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इन्हीं रेल परियोजनाओं में प्रधानमंत्री ने अररिया को दो नई ट्रेन के साथ एक मालगोदाम, दो कोच रेस्ट्रोरेंट एंव जोगबनी रेलवे स्टेशन पर वन शॉप वन प्रोडेक्ट का सौगात मिला, जिसके लिए अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एंव रेलमंत्री श्री अश्विन वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
बता दें कि अररिया के व्यवसायियों और जन सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए विगत कई महीनों से अररिया में मालगोदाम निर्माण की मांग को लेकर सांसद प्रयासरत थे। अररिया आरएस में 450 मीटर लंबी एवं 35 मीटर चौड़ी मालगोदाम (गुडस शेड) का शुभारंभ हो चुका है । इसके अलावे जोगबनी से सहरसा एंव दरभंगा से जोगबनी तक के लिए दो और नई ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इससे पूर्व विगत एक हफ्ते में अररिया को 4 ट्रेन जोगबनी से दानापुर, जोगबनी से सहरसा, जोगबनी से सिल्लीगुड़ी, जोगबनी से रक्सौल, अररिया रेलवे स्टेशन का उन्मुखीकरण, रेलवे अंडर ब्रिज समेत अररिया को रेल परियोजनाओं से जु़डी अन्य कई बड़ी सौगात मिला है।
अररिया आर एस में माल गोदाम का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनसुविधा और व्यवसायियों के हित में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अररिया को कई रेल परियोजनाओं का सौगात मिला है, जो विकसित अररिया के निर्माण की गारंटी देता है, सांसद ने कहा कि अररिया आरएस में गुड्स शेड का शुभारंभ व फारबिसगंज- जोगबनी में रेल कोच रेस्टोरेंट के साथ जोगबनी रेलवे स्टेशन पर वन शॉप वन प्रोडेक्ट का प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुभारंभ कर दिया है इसके लिए पूरे अररिया वासियों की तरफ से मैं उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं। यह वाकई में मेरे लिए गर्व का क्षण है प्रधानमंत्री जी की गारंटी के साथ विकसित अररिया के निर्माण में इस तरह की विकास परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

























