जननायक को भारत रत्न मिलने पर जताया खुशी,नाई समाज ने धूमधाम से मनाया कर्पूरी जयंती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

भारत रत्न को लेकर वर्षों से कर रहे थे मांग,नाई जाती के उत्थान के अनुसूचित जाती की मांग रहेगा जारी


-आरक्षण मिलने से नाई जातियों बढ़ सकते हैं आगे,नाई संघ हुए एकजुट


-शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित कर्पूरी स्थल में नाई समाज ने मनायी कर्पूरी जयंती


-नाई जाती अपनी मांगों को लेकर एक फरवरी को पटना में होगें एकजुट

अररिया /अरुण कुमार

    शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे कर्पूरी स्थल में नाई समाज द्वारा बुधवार को जनशताब्दी कपूरी जयंती मनायी गयी। जिसमें जिले के सैकड़ों नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने की।नाई समाज के सभी लोगों ने एक- एक कर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    श्रद्धांजलि के बाद नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर  व उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति  व प्रधानमंत्री के द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम करने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके लिए पूरा नई समाज तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।नाई समाज वर्षों से भारत रत्न की मांग करते आ रहे थे। हालांकि नाई समाज अभी-अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। जिस कारण नाई जाती अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।इससे नाई समाज का उत्थान हो सकता है।इसके लिए पुरे बिहार के नाई जाती एक फरवरी को पटना में एकजुट होकर सरकार के पास बात को रखेंगे। जबकि नाई संघ के जिला सचिव शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि नाई समाज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण नाई समाज को आगे  बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षण के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है।

    इसलिए नाई जातियों आगे बढे इसके लिए सरकार को खास ध्यान देने की जरूरत है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों के लिए ध्यान देते थे।जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के लोग आगे बढ़े इसलिए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में इंग्लिश को कंपलसरी कर किये। जिसके बाद कई छात्र-छात्राओं इंग्लिश में फैल होने के बावजूद भी पास होने लगे।इसके साथ ही जननायक लोगो का उत्थान हो इसलिए हरेक क्षेत्र में काम करते रहते थे।

    इसलिए उसे जननायक का उपाधि दिया गया। मौके पर गणेश लाल ठाकुर, सभा अध्यक्ष कमलानंद ठाकुर, कृत्यानंद ठाकुर,अशोक ठाकुर विणा ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ठाकुर ,गुड्डू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,भूमि ठाकुर, जय नारायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, चंदन ठाकुर, वीरू ठाकुर,उप सचिव मनोज ठाकुर, मोहन ठाकुर,निरंजन कुमार ठाकुर आदि नाई जाती के लोग मौजूद थे।

    जननायक को भारत रत्न मिलने पर जताया खुशी,नाई समाज ने धूमधाम से मनाया कर्पूरी जयंती