किशनगंज:आगामी 1 नवंबर को यातायात थाना का एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू करेंगे उद्घाटन

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिले में यातायात थाना खोला जा रहा है। मालूम हो की 1 नवम्बर को एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु यातायात थाना का विधिवत उद्घाटन करने वाले है ।

यातायात थाना सदर थाना परिसर में ही खुल रहा है।सोमवार को एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने यातायात थाना के भवन का जायजा लिया।थाना के सामने दुर्घटनाग्रस्त वाहन रखने की जगह का भी अवलोकन किया गया।इसमें यातायात थानाध्यक्ष के लिए अलग से चेम्बर भी होगा।अलग से हाजत भी होगा।इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी यातायात थाने के थानाध्यक्ष होंगे।संभावना जतायी जा रही है की हाल ही में 2009 बैच के दारोगा से नव प्रोन्नत हुए इंस्पेक्टर ही यातायात थाने के नए थानाध्यक्ष हो सकते हैं।

एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात थाना खोला जा रहा है।यातायात व्यवस्था को और भी बेहतर बनाये जाने के लिए यातायात थाना का खोला जाना एक अच्छी पहल होगी।

इसमें यातायात से सम्बंधित सभी मामले दर्ज होंगे।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का भी प्रावधान है।निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान, ट्रैफिक प्रभारी सरोज कुमार,इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह,इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश, अवर निरीक्षक शहनवाज खान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!