दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रबी कार्यशाला सह किसान प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

SHARE:


किशनगंज दिघलबैंक /प्रणव मिश्रा

दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रबी कार्यशाला सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल , अंचलाधिकारी मोहम्मद अबू नसर, जिला परिषद सदस्य भीम प्रसाद कर्मकार आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा उपस्थित किसने को विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जितेंद्र कुमार एवं डॉक्टर अदयंत कुमार द्वारा वैज्ञानिक विधि से खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत से सैकड़ो किसानों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं सभी किसान सलाहकार उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!