किशनगंज :रेल यात्री की सफर के दौरान मौत, परिजनों में मातम

SHARE:

दुर्गापूजा मानने घर जा रहा था गोविंद


किशनगंज /सागर चन्द्रा

सफर के दौरान एक रेल यात्री की मौत हो गई। डाउन अवध असम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे सहयात्रियों की सूचना के बाद रेल अधिकारियों ने उसे ट्रेन से नीचे उतारा। लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उसकी पहचान पूर्णिया जिले के रघुनाथपुर भवानीपुर निवासी 33 वर्षीय गोविंद झा पिता श्यामल किशोर झा के रूप में की गई।

रेल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपट कर फूटफूट कर रोने लगे।

परिजनों ने बताया कि मृतक गोविंद दीमापुर में वाहन चलाता था। लंबे अरसे बाद दुर्गा पूजा की छुट्टी में वह घर वापस लौट रहा था। जिसे लेकर परिवार के सदस्य काफी उत्साहित थे। लेकिन उसकी मौत की जानकारी से हमें गहरा आघात लगा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!