किशनगंज :बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति बैठक का हुआ आयोजन , एसडीओ एवं एसडीपीओ रहे मौजूद

SHARE:

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज थाना परिसर में सोमवार के दिन एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी एवम एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक सोशल डिस्टेंस को मद्देनजर रखते हुए आयोजित की गई।शांति समिति की बैठक के दौरान किशनगंज एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एव स्थानीय बुद्धिजीवी तबके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पर्व मोहर्रम,दुर्गापूजा,छठ एवम अन्य त्योहार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी लोग घरों में ही रहकर मनाएं।

ताकि सभी लोग लगातार तेजी के साथ फैल रही इस भयानक महामारी की चपेट में आने से खुद एव अपने परिवार को बचा सकें।


वहीं किशनगंज एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बैठक के दौरान पहुँचे सभी जनप्रतिनिधियों एवम बुद्धिजीवी तबके के लोगों से कोरोना संक्रमण के हालात की जानकारी लिए एवम सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने स्तर से भी आमजनो को जागरूक करने का कार्य करें।


एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने सभी बुद्धिजीवी तबके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रशाशन के द्वारा दिये जा रहे सभी प्रकार के दिशा निर्देश का पालन जरूर करें, मास्क लगाकर ही घरों से निकले,सेनिटाइजर एवम साबुन का इस्तेमाल लगातार करते हुए सोशल डिस्टेंस का भी पूर्ण रूप से पालन करें।


वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आये तो तुरन्त घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे।


बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम किशनगंज शहनवाज अहमद नियाजी,एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी,सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद,थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार,प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवम स्थानीय बुद्धिजीवी तबके के लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई