पत्नी की शिकायत पर मायके वालों ने दामाद को चाकू मारकर किया घायल,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पति पत्नी के बीच उपजे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। पत्नी की शिकायत पर मायके वालों ने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। विरोध करने पर मायके वालों ने चाकू मारकर युवक को घायल कर दिया। सौदागरपट्टी निवासी मो.निजाम किसी तरह मौके से फरार हो कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं घायल ने बताया कि मंगलवार को उसका पत्नी नसीमा के साथ विवाद हो गया था। गुस्से में निजाम ने पत्नी पर हाथ उठा दिया था। लेकिन पत्नी ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी। जबकि घटना से नाराज ससुराल वालों ने निजाम को पीट दिया। इस दौरान चाकू से वार कर दिये जाने से निजाम को गंभीर चोटें आई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!