ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

चलती ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। किशनगंज दालकोला रेल खंड पर तेलता के समीप घटित घटना के बाद घायल काफी देर तक रेलवे लाइन किनारे ही पड़ा रहा। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस बीच एक स्थानीय व्यक्ति की नजर घायल पर पड़ी।

व्यक्ति की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची दालकोला आरपीएफ ने घायल को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान बालीपाड़ा असम निवासी पुरना बहादुर के रूप में की गई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई