किशनगंज में शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने बीआर 37 एडी 4491 नंबर की बुलेट बाइक से 750 एम एल की दो बोतल विदेशी शराब बरामद कर पश्चिमपाली निवासी चितरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि ई रिक्शा से 750 एम एल की तीन बोतल विदेशी शराब बरामद कर पुराना खगड़ा निवासी ई रिक्शा चालक इसहाक आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!