बकाया रुपए की मांग करने पर धारदार हथियार से किया हमला,पीड़ित अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

बकाया रुपयों की मांग करने पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुट्टी पंचायत स्थित भवानीगंज बाजार में सरेआम घटित घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल दिलशाद पिता सईमुद्दीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि विगत दिनों गांव के ही ताजुद्दीन को उनलोगों ने जमीन बेची थी। जिसका कुछ रुपया बकाया था। बकाए राशि की मांग करने पर ताजुद्दीन ने दिलशाद पर तलवार से वार कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!