पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है
किशनगंज /सागर चन्द्रा
शहर के पॉश इलाके में शुमार सुभाषपल्ली का इलाका अचानक गोली की आवाज से लोग सहम उठा। दरअसल एक बदमाश ने सोमवार शाम दहशत फैलाने के उद्देश्य से अचानक गोली चला दी। जिससे कई लोग बालबाल बच गए। स्थानीय लोगों ने फौरन डायल 102 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही बदमाश फरार हो गया। लेकिन लोगों ने बदमाश का पीछा करना नहीं छोड़ा। लेकिन भागने के क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बदमाश घायल हो गया। जिसे पीछा कर रहे लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पानीबाग निवासी आबिद उर्फ मुस्तफा के रूप में की गई है।

पुलिस ने घायल आबिद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। एसडीपीओ गौतम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आबिद लहरा चौक के समीप एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।
जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने आविद को सुभाषपल्ली के समीप पकड़ लिया और बाइक मे बैठाकर लहरा चौक ले जा रहा था। इसी दौरान आबिद ने गोली चला दी। लेकिन घटना में स्थानीय लोग बाल बाल बच गए। बताते चलें कि आबिद का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व भी उसने पश्चिमपाली में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की थी।

























