दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन,दो मामले का हुआ निपटारा

SHARE:


किशनगंज / दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा

शनिवार को दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहाँ अंचलाधिकारी मो. अबुनसर व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना।खास कर जमीनी विवाद को लेकर नये कुल चार मामले आए थे ।जिसमेंदो मामले का सुनवाई के बाद ऑन स्पॉट निष्पादन हो गया।दोनों पक्षों की रजामंदी से न्यायिक बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले का निष्पादन किया गया।अधिकारियों ने बताया कि शेष दो मामलों को अगले शिविर में निष्पादन की कोशिश की जाएगी।

सीओ ने कहा कि साधारण भूमि विवादों को निबटारा आसानी से संभव है। इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है।प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निबटारा कर दिया जाए ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके।ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए।गौरतलब है कि प्रत्येक शनिवार को आपसी जमीनी विवाद को लेकर जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का अंचलाधिकारी,थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मचारि मिलकर जांच पड़ताल कर निष्पादन करते है।इसी क्रम में शनिवार को जनता दरबार मे जमीनी विवाद से जुड़े छह मामलों पर सुनवाई की गई थीं. जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ मौजूद थीं.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!