डेस्क:भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है ।राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा शनिवार को सूची जारी की गई है।
मालूम हो के बीएल संतोष को फिर से पार्टी का संगठन महा मंत्री मनोनीत किया गया है । वही बिहार से ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची में सभी प्रदेशों के बड़े नेताओं को स्थान दिया गया है।
मालूम हो की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित कुल 13 नेताओ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।जबकि बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ,कैलाश विजयवर्गीय सहित आठ नेताओ को संगठन महामंत्री मनोनित किया गया है। वही झारखंड की आशा लकड़ा, ऋतु राज सिन्हा,अनुपम हाजरा सहित 13 नेताओ को राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है।