तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

तेजरफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी। कोचाधामन थाना क्षेत्र के पाटकोई गांव के समीप घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे बाइक का लोगों ने पीछा भी किया।

लेकिन वह फरार हो जाने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने पाटकोई निवासी घायल माहसरी बेगम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!