रिपोर्ट :विजय कुमार साह
बहादुरगंज में जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एहतेशाम अंजुम ने की ।मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज शामिल हुए। बैठक में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कोचाधामन मास्टर मुजाहिद आलम ने USS कानून पर विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा ।

वही जदयू जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री बिहार नौशाद आलम ने संगठन की मजबूती आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार से चर्चा की ।मंच संचालन कर रहे हैं वरिष्ठ जदयू नेता प्रो बुलंद अख्तर हाशमी ने किशनगंज लोकसभा सीट जदयू को देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी ।
बिहार प्रदेश की नेत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सचिव शगुफ़्ता परवीन ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ़ अंसारी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जमील अख्तर प्रदेश सचिव पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रहलाद सरकार वरिष्ठ जदयू नेता पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम वरिष्ठ जदयू नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाशमी , जिला महासचिव रियाज अहमद जिला महासचिव डॉक्टर नजीरुल इसलाम वरिष्ठ जदयू नेता संजय चौधरी जिला सचिव मुजफ्फर आलम जिला सचिव अनिसुर रहमान जिला महासचिव मुजफ्फर हुसैन अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अमीर मिन्हाज युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट इनतसार आलम किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मकसूद आलम बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान ठाकुरगंज अल्पसंख्याक प्रखंड अध्यक्ष जाकिर कलेमी दिघलबैंक अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम प्रखंड अध्यक्ष बहादुरगंज नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा सहित अन्य दर्जनों लोग बैठक में मौजूद रहे।





























