किशनगंज /सागर चन्द्रा
पुलिस ने एक हत्यारोपी महिला को गिरफ्ताऱ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ामारा स्थित मायके में छापेमारी कर उसे गिरफ्ताऱ कर लिया। फरिंगगोड़ा निवासी आरोपी महिला रानी देवी के विरुद्ध टाउन थाना में केस दर्ज किया गया था।
बताते चलें कि छह माह पूर्व फरिंगगोड़ा में मारपीट की घटना घटित हुई थी।मामले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में महिला सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मामले के एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।





























