किशनगंज :मवेशी को बचाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त,दो युवक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डेरामारी पेट्रोल पंप के निकट घटित घटना में बाइक सवार दो युवक को गंभीर चोटें आई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गांधी चौक निवासी सुमित राज पिता मुनि लाल और हलीमचौक निवासी शाहिद पिता इसराइल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाजरत दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!