किशनगंज :शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाह बस्ती स्थित ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी की भनक मिलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। कई लोग मौके से फरार हो जाने में सफल रहा।

लेकिन जवानों ने पीछा कर दो लोगों को दबोच लिया। दरभंगा निवासी पलटू यादव और मल्लाह बस्ती निवासी श्याम सहनी के पास से 300 एम एल की एक एक बोतल देशी शराब बरामद होते ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!