रक्तदान कर कई लोगो की जान बचा चुके है फैजान

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के पैक टोला रुहीया सतभीट्टा गांव निवासी फैजान अहमद जो बीते तीन वर्षों से गरीब लाचर मरीजों को अपना लाल सोना दान कर रहे हैं।24 वर्षीय फैजान अहमद तीन सालों में 11बार रक्तदान कर कई लोगों की जान बचा चुके हैं। फैजान के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र के और भी कई युवा रक्तदान कर लोगों की जान बचा रहे हैं।

फैजान अहमद का समाज सेवा में शुरू से ही लगाव रहा है। रक्तदान को वह बहुत ही नेक काम मानते हैं।वह कहते हैं कि किसी की मौत खून की कमी से न हो यही सौच को लेकर मैं रक्तदान करता हूं।रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबरदस्त आत्म संतुष्टि मिलती है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!