राज्य-अंडर 9 शतरंज में धान्वी ने तृतीय स्थान किया हासिल,लोगो ने दी बधाई

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

पिछले मंगलवार को यूथ हॉस्टल पटना में बिहार राज्य अंडर -7 एवं अंडर -9 बालक- बालिका शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिसमे बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ग 3 की छात्रा धान्वी कर्मकार ने महत्वपूर्ण तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालक विभाग में हिमांश जैन 36वे स्थान पर रहे। जबकि अंडर-7 के बालक विभाग में अथर्व राज को छठा स्थान प्राप्त हुआ और हार्दिक प्रकाश 9 वां स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त किया है। इसी आयु वर्ग के बालिका विभाग में मायरा रंजन 8 वें स्थान पर काबिज हुई। गौरतलब है कि इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर ,भागलपुर, बेगूसराय ,गया, रोहतास, किशनगंज सहित अन्य जिलों से लगभग 80 बाल खिलाड़ियों ने भाग लिया

धान्वी की सफलता पर जिला शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल , डॉक्टर शेखर जालान के साथ-साथ कमल मित्तल ,उदय शंकर दुबे ,श्रवण कुमार सिंघल, शिफा सैयद हफिज, बिमल मित्तल, सुनील कुमार अग्रवाल, दीप कुमार, मंजू देवी दुग्गर ,आलोक कुमार, डॉ सौरभ कुमार, डॉ नुसरत जहां, डॉक्टर केके कश्यप, डॉक्टर शैलेंद्र, हृदय रंजन घोष,संजय किल्ला, अमृता साव,मिक्की साहा, कोमोलिका चक्रबर्ती सारस्वत एवं अन्य ने खिलाड़ी को बधाई दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!