भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बैठक का किया उद्घाटन ,आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई ।मालूम हो की विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक विरोधी दल डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं अन्य नेताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर, वंदे मातरम् गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई। जिला अध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिकंदर सिंह (पूर्व विधायक), मनोज सिंह (जिला प्रभारी) मुख्य रूप से मौजूद रहे।मालूम हो की नई कमेटी के गठन के पश्चात पहली कार्यसमिति बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को लेकर नव मनोनित अधिकारियो में काफी उत्साह दिखा ।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विधिवत चर्चा हुई। एमएलसी डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यकत्र्ताओं को संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए मूल मंत्र दिया, उन्होंने कहा आगामी 30 तारीख से 30 जुन तक केन्द्र सरकार का 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम तहत विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

जिला प्रभारी मनोज सिंह ने सभी मंडलों के प्रभारियों को मंडल कार्यसमिति की बैठक कर कार्यसमिति की सुची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा की प्रत्येक बुथ पर कमेटी बनाना तथा शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की सुची तैयार कर जिला को जल्द समर्पित करना सुनिश्चित करे।जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक चार सत्रों में सम्पन्न हुआ । बैठक में मुख्य रूप से हरिराम अग्रवाल,जय किशन प्रसाद, सुबोध महेश्वरी,ज्योति कुमार सोनू,अंकित कौशिक,बिजली सिंह,लखन लाल पंडित,अरविंद मंडल,अनुपम ठाकुर , लखवीर कौर,जिला के अन्य पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित हुए।

सबसे ज्यादा पड़ गई