किशनगंज :टेट्रा पैक शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने एक टेट्रा पैक शराब के साथ वाहन सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुराना खगड़ा के समीप बीआर 11 एजेड 8232 नंबर की ऑल्टो कार से 180 एम एल की एक टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद कर पौआखाली निवासी शमशेर अंसारी, शमशाद आलम, मो.सुभान और जीयापोखर निवासी रमजान अली को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!