भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ ने संयुक्त रूप से चलाया गश्ती अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह

भारत नेपाल सीमा पर असामाजिक गतिविधियों, तस्करी आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 12 वीं वाहिनी एसएसबी ए कम्पनी माफीटोला के जवानों ने एपीएफ नेपाल के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। संयुक्त गश्ती दल का नेतृत्व कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर किशन कुमार ने किया। इस दौरान दोनों पड़ोसी देश के जवानों ने बॉडर पीलर संख्या 152 से 153 के बीच पड़ने वाले सभी पगडंडी रास्तों से पैदल चलकर संयुक्त मार्च किया।

इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि संयुक्त गश्ती का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच सुरक्षा का भाव दिलाना एवं सीमा पर तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों के बीच दहशत पैदा करना है।

जिसको लेकर समय-समय पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है। साथ ही इस दौरान सीमा की जांच करते हुए दोनों ओर से सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाना आदि शामिल है, ताकि असमाजिक गतिविधियों को रोका जा सकें। संयुक्त गश्ती में माफीटोला एसएसबी जवानों के साथ में नेपाल एपीएफ के जवान शामिल थे।

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ ने संयुक्त रूप से चलाया गश्ती अभियान