कपड़ो में आग लगने से महिला झुलसी

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के कुट्टी गम्हरिया गांव में खाना बनाने के दौरान कपड़ों में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

पीड़िता अनीता देवी की चीखपुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाजरत पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!