भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह, की गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा की सफाई

SHARE:


सुपौल।ब्यूरो।सोनू कुमार भगत


भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा दक्षिण हटखोला रोड सुपौल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बने।

वे देश के पहले प्रधानमंत्री बनने वाले थे। उन्होंने देश के अंदर 562 छोटी-बड़ी रियासत को एक करने का काम किया।वही नगर अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल ने कहा कि पटेल जी के निधन के 41 वर्ष बाद वर्ष 1991 में उन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने कहा सरदार पटेल वर्ण भेद और वर्ग भेद के कट्टर विरोधी थे।

अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।वे एक महान देशभक्त थे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुणाल कुमार, जिला मंत्री महेश देव,नगर अध्यक्ष राहुल झा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयंती मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जहीर आलम, दीपक दूबे, सुरेन्द्र नारायण पाठक,नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार लाल,नगर महामंत्री विद्याकांत मिश्रा,नगर कोषाध्यक्ष रंजीत कामत आदि थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई