किशनगंज :विशनपुर में सामाजिक अंकेक्षण कार्य हुआ संपन्न, जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के ग्राम पंचायत कार्यालय बिशनपुर में ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया।जिसमे मनरेगा,लोहिया स्वच्छ बिहारअभियान,जनवितरण प्रणाली, प्रधान मंत्री ग्रामीणआवास योजना का अंकेक्षण किया गया। इसके के उपरांत गुरुवार को पंचायत कार्यालय में आयोजित ग्राम सभा में अनुमोदन हेतु जांज प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार राय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया पिन्टु कुमार चौधरी,पंचायत सचिव जय प्रकाश सिंह,पंचायत रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार,आवास सहायक विक्की कुमार,एम एस आर पी चिरंजीत कुमार,बेबी झा, गुंचा देवी,रूपा देवी, प्रवीण,शुशीला, पुनम देवी,पिंकी देवी समेत उप मुखिया सोहराब आलम, शहंशाह अंसारी,कुमार प्रखर आर्य,कृष्ण कुमार रजक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!