बिहार से बड़का झुट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा -ललन सिंह

SHARE:

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिलने की बात कही है।उन्होंने कहा की नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झुट्ठा पार्टी (BJP) हताश हो गई है और बौखलाहट में है।

श्री सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा की आप महामहीम राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी…? बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनीतिक उपयोग आपलोग किस तरह करते हैं।

श्री सिंह ने कहा की आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए। परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा।उन्होंने कहा की 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झुट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा।

नोट:फाइल फोटो

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!