पड़ोसी के घर में 15 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

सुपौल /सोनू कुमार भगत

युवक का शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जरैला पंचायत के कोपरिया वार्ड नं 13 की है।जहां बीती रात पड़ोस के ही अफरोज आलम के घर में आमिर खान के बेटे अख्तर इस्लाम का शव फंदे से लटका मिला ।सुबह जब इस बात की भनक लगी तो परिवार वाले उस घर में गए तो देखा उसके बेटे को हाथ पैर बंधा हुआ है ।मृतक के बड़े भाई ने बताया की उसके छोटे भाई को बांधकर फंदे से लटका दिया गया।

मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोस के अफरोज आलम रात में घर से बुलाकर ले गए और हाथ पैर बांध कर हत्या करके फंदे से लटका दिया। जब इसकी सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचे एसडीपीओ विपिन कुमार थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है बताया जाता है आरोपी अफरोज आलम पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया जिससे लोगों का शक और भी गहरा हो गया है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की बात कह रही है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!