किशनगंज /प्रतिनिधि
शनिवार को पूर्णियां रंगभूमि मैदान में महागठबंधन महारैली में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम एवं पूर्व विधायक अमौर सबा ज़फ़र के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
श्री आलम ने बताया की लगभग 100 बसों, सैकड़ों चार पहिया वाहन, सैकड़ों टेम्पु,टोटो एवं मोटरसाइकिल से अपने अपने क्षेत्र से निकले।बायसी से सभी लोग डीजे के साथ जुलुस की शक्ल में रंगभूमि मैदान पहुंचे।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। श्री आलम ने कहा की आज महारैली के जरिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आगामी लोकसभा चुनावों में सभी नेताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लिया है ।
पार्टी पदाधिकारियों में जदयू प्रदेश महासचिव प्रहलाद सरकार, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूर्णियां शाहिद रेजा, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशनगंज एहतेशाम अंजुम, जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती जानकी सिन्हा, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक,उप प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती,जिला पार्षद प्रतिनिधि कैसर राही,जिला पार्षद प्रतिनिधि तुफैल अहमद डबलू, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर मोहम्मद, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमिर मिन्हाज,जियाउर रहमान, जदयू जिला महासचिव डा नजरूल इस्लाम, पूर्व जिला पार्षद सिकंदर हयात शैली, मुखिया तनवीर आलम, मुखिया अबु सलमान मुखिया अबु सलमान, मुखिया प्रतिनिधि शाह नफीस उर्फ बुल्लेट, मुखिया नसीम अख्तर,जदयू छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट इंतेशार आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दानिश एकबाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मो सूफियान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि नजरूल हक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया जकी अनवर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकीलुर रहमान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजीत चौबे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जलाल, जदयू जिला सचिव अनीसुर रहमान, पूर्व मुखिया मुनाजिर आलम, पैक्स अध्यक्ष निसार कौसर राजा, पंचायत समिति सदस्य सज्जाद आलम, पंचायत समिति सदस्य शाद आलम, पंचायत समिति सदस्य छोटू, जदयू जिला उपाध्यक्ष शाहबाज आलम, पूर्व मुखिया नूर इस्लाम नूरी,आंदलीब अनवर, हाफिज आफाक आलम,शगीर खान शगरू,मिंटू, शमशाद आलम, मोफीज आलम,आजाद टेलर, जुल्फिकार आलम,डा नाहिद अंजर,आलम,राशिद आलम,साहाना बेगम,बेगम खातून, साबिर आलम,चिराग डीलर, मुखिया प्रतिनिधि शादाब मोअज्जम, पूर्व मुखिया मकसूद आलम, सरपंच प्रतिनिधि आफाक आलम सहित हजारों लोग शामिल थे।