किशनगंज /सागर चन्द्रा
बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गड़गांव के समीप तेजरफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के वक्त गड़गांव निवासी महिला कौशल्या देवी अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल वापस जा रही थी। लेकिन ससुराल से कुछ ही दूरी पर वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत घायल की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।




























