किशनगंज :बहादुरगंज में एबीवीपी कार्यकर्ताओ द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

SHARE:

किशनगंज /बहादुरगंज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहादुरगंज इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती नेहरू कॉलेज बहादुरगंज के प्रांगण प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिन्हा एवं नगर सह मंत्री काबुल सिन्हा के नेतृत्व में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिन्हा ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे अच्छा साधन है क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे जो उनको करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्र बनाया।युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा था कि उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत। उनका यह कथन हम छात्रों के लिए सफलता का मूल मंत्र है।

अभाविप के नगर सह मंत्री काबुल सिन्हा ने कहां की सभी युवाओं के लिए जरूरी नहीं की वो हिमालय पर चढ़े या धर्म संसद में जाए तभी वो महान बन सकता है महान बनने के लिए माता पिता व गुरु के साथ हमेशा लोगो की मदद करना एक दूसरे के परेशानियों में सहायता करने से भी हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया नही अपितु सोने का महासागर भी बन सकता है।

मौके पर सुनिल कुमार,आफताब आलम,सुरज सिन्हा,राजा सिन्हा,ओम सिन्हा एवं अन्य छात्र मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!