लखीसराय /प्रतिनिधि
लखीसराय में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है की पत्नी के साथ कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 नगर परिषद के जोगमेला गांव की है ।
परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार पिता देवनंदन केवट की शादी शेखपुरा में बड़े ही धूमधाम से हुआ था । लेकिन महिला का किसी युवक के साथ संबंध की वजह से दोनों में विवाद होता रहता था। जब पति ने उसे समझाने का प्रयास किया तो महिला गुस्से में अपने मायके चली गई और वहां से युवक को धमकी देने लगी। वही मोबाइल पर हुई बात के बाद युवक ने रस्सी से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया ।घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से उतारा गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।






























