25 पुरिया स्मैक के साथ एक आरोपी को बहादुरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहादुरगंज/किशनगंज /निशांत चटर्जी
बहादुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।मालूम हो की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गुप्त सुचना मिलते ही थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृत्व मे एक छापामारी दल को गठित कर गोपालपुर चौक के समीप एक डीजे दुकान मे छापेमारी अभियान चलाया. जहाँ छापेमारी अभियान के क्रम मे दुकान मे छुपाकर रखे गए 25 पुरिया कुल 9.80ग्राम स्मैक को मौके पर जब्त करते हुए एक आरोपी नबेद आलम को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज पुलिस ने जेल भेज दिया है.






























