किशनगंज :गायत्री परिवार के द्वारा संस्कार महोत्सव का किया गया आयोजन

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के नजरपुर पंचायत के शीशा बाड़ी गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा किशनगंज की ओर से संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के डेरामारी पंचायत के मोहन मारी में आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित 51 कुंडीय चेतना जागरण महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव‌ की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा किया गया।

साथ ही 51 घरों में छोटे छोटे यज्ञ का आयोजन करने को लेकर प्रत्येक क्षेत्र के लिए उपाचार्य का चयन किया गया जो अपने अपने क्षेत्रों के कार्यक्रम संपन्न कराएंगे तथा इसकी सूचना मोहनमारी यज्ञ समिति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्यामानंद झा ने कहा कि
कुछ भी नहीं असंभव होता जब संकल्प लिए जाते हैं।

संकल्पों को गतिमय चरण दिए जातें हैं, बाधाओं की क्या विसात रूख तूफान बदल जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थी,नव युवक एवं किशोर किशोरियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लगन को कांटों की परवाह नहीं होती। आप सभी किसी महान व्यक्ति को अपने जीवन का आदर्श बनाएं। तभी कामयाबी की दहलीज तक पहुंचेंगे।

इस मौके पर विशेश्वर सिंह,बृजमोहन सिंह,ब्रह्मदेव यादव,भानु कुमार सिंह,सिपटी सिंह, राजेंद्र सिंह,अंजु झा,शौर्य वर्धन,काव्या दत्ता,चंद्रमोहन सिंह,निकता कुमारी, माधुरी कुमारी,हरिचंद्र सिंह,रुपेश कुमार झा,पद्मा भारती समेत गायत्री परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई