कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सर्पदंश से एक महिला की मौत् हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मरिचांव गांव की बतायी जाती है। सर्पदंश की शिकार हुई महिला भभुआ थाना क्षेत्र के मरिचांव गांव निवासी बबन बिंद की पत्नी धर्मशीला देवी बतायी जाती है। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि दीवारी को लेकर महिला घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी।
इसी दौरान साफ सफाई के दौरान महिला को घर में छिपे सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा अचेत पड़ी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लायाग या।
जहां गंभीर हालत में चिकितसकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा था। मगर गुरुवार की रात देर रात अचानक महिला की तबीयत और बिगड़ गयी और गुरुवार की रात ही महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों द्वारा दाह संस्कार के लिए गांव ले गये।





























