किशनगंज :आत्महत्या की नियत से युवती ने कीटनाशक का किया सेवन ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज / सागर चन्द्रा

मामूली पारिवारिक विवाद में एक युवती ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कौआभीट्टा निवासी संजरी बेगम की तबीयत बिगड़ने लगी। संजरी की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां इलाज के क्रम में तबीयत बिगड़ जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत संजरी की स्थित गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक की गहन निगरानी में उसका इलाज जारी है।

नोट:सांकेतिक तस्वीर इंटरनेट से प्राप्त किया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!