जय माँ भवानी, जय माँ मुंडेश्वरी के जयकारों से गुंजयमान हुआ मुंडेश्वरी धाम
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शक्ति उपासना का महान पर्व शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ सोमवार से प्रारंभ हो गया। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा में भक्त कलश स्थापना के साथ ही भक्ति में लीन हो गए हैं। वहीं क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल व घरों में भक्तों ने शुभ मुहुर्त में कलश स्थापना कर मां का आह्वान किया। आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई. वहीं भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर विराजमान माँ मुंडेरश्वरी के दर्शन पूजन को लेकर दूर दूर से श्रद्धलुओं की भीड़ जुटी रही।
जय माँ भवानी, जय माँ मुंडेश्वरी के जयकारों से धाम गुंजयमान हो गया। इसके अलावे भभुआ, मोहनिया, रामगढ़, कुदरा, दुर्गावती, हाटा, ख़रीगावां, करजी, चैनपुर सहित विभिन्न पूजा पंडालों में कलश स्थापना की गई और पंडाल को अंतिम रूप देने में में समिति पूरी तरह जुट गई है। इधर, भभुआ शहर में सोमवार नवरात्र के पहले दिन शहर में पुलिस गश्त करती दिखी.थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने बताया कि,नवरात्र के चलते शहर में भीड़ बढ़ने लगी है.इसको देखते हुए नवरात्र के प्रथम दिन से ही विधि व्यवस्था में लगे महिला व पुरुष जवानों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए असामाजिक तत्वों व मनचलों पर विशेष निगाह रखने को कहा गया है।