कैमूर :राजद जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): शनिवार को कैमूर जिला के राजद के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष, डेलीगेटों की उपस्थिति में जिले के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार यादव व विधायक की अध्यक्षता एवं जिप्सा आनंद जिला पार्षद भोजपुर, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगठनात्मक चुनाव में जिला अध्यक्ष के चुनाव करने के लिये बुलायी गयी थी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं किया जा सका। कार्यक्रम में चुनाव से संबंधित सारी कागजी औपचारिकताओं को पूरी की गयी और इसके बाद प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कैमूर जिला के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया. बैठक में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, भभुआ विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता देवी, जिलाध्यक्ष अकलू राम, संचालन कर रहे प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव, मुन्ना सिंह, जनार्दन उपाध्याय, मुन्ना सिंह, बिरजू पटेल, समेत कई लोग मौजूद रहें।

शनिवार को कैमूर जिला के राजद के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष, डेलीगेटों की उपस्थिति में जिले के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार यादव व विधायक की अध्यक्षता एवं जिप्सा आनंद जिला पार्षद भोजपुर, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बैठक जिला अध्यक्ष के चुनाव करने के लिये बुलायी गयी थी।हालाकि बैठक में जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं किया जा सका। कार्यक्रम में चुनाव से संबंधित सारी कागजी औपचारिकताओं को पूरी की गयी और इसके बाद प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कैमूर जिला के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया.

बैठक में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, भभुआ विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता देवी, जिलाध्यक्ष अकलू राम, संचालन कर रहे प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव, मुन्ना सिंह, जनार्दन उपाध्याय, मुन्ना सिंह, बिरजू पटेल, समेत कई लोग मौजूद रहें।

सबसे ज्यादा पड़ गई