कैमूर :विभिन्न जगहों से आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगभग 5 लीटर शराब व 134 ग्राम गांजा बरामद

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस मादक पदार्थ एवं शराब बेचने वालों के साथ ही शराब पीने वालों में कुल आठ लोगों को क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया. दुर्गावती पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष को एटपीएम अंग्रेजी शराब 180 एम एल के 17 टेट्रा पैक तथा देसी शराब लेमन ब्लू 200 एम एल के 12 पीस टेट्रा पैक के साथ पकड़ लिया.

इसके वही बहेरा गांव का द्वारिका राम उम्र लगभग 56 वर्ष 134 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा यूपी बिहार सीमा के ककरैतघाट पुलिस चेक पोस्ट तथा विभिन्न जगहों से शराब के नशे में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। शराब के नशे में पकड़े गए लोगों में शामिल रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलीया गांव निवासी 23 वर्षीय विजय साह, रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के आमस गांव निवासी उम्र लगभग 32 वर्ष विवेक कुमार, यूपी चंदौली के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीपुर गांव निवासी सोनू कुमार 26 वर्ष तथा मुखलाल कुमार 24 वर्ष एवं क्षेत्र के कबिलासपुर गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष तथा मिंटू उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने दी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!