किशनगंज:एसएसबी 12 वीं बटालियन के जवानों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए की गई बैठक आयोजित

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं बटालियन के जवानों द्वारा कंपनी मुख्यालय माफीटोला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत के मुखिया एवं अन्य ग्रामीणों के साथ ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को अपने – अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा फहराने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया । साथ ही कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने – अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी के इस 75 वें अमृत महोत्सव की वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाएं ।

यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस बैठक में ग्राम पंचायत भोरहा के मुखिया अबु बकर, खनियाबाद के सहजाद आलम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों में भाग लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!