बाइक की चोरी से लोगों में दहशत,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज)विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के धवेली पंचायत के वार्ड नंबर 5 यादव टोली से हीरो हौंडा सुपर स्प्लेंडर काला रंग की बाइक घर से चोरी हो गई है। बाइक की नंबर बीआर 37 S 7394 है।

जिससे ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक चोरी कर चोरों द्वारा 10 से 20 हजार की मांग की जाती है। रुपया देने वाले गाड़ी मालिक को बाइक दे दिया जाता है।टेढ़ागाछ पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। जबकि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों एवं घरों से लगभग दर्जनों बाइक की चोरी हो चुकी है। यही नहीं बल्कि चौक चौराहों पर दिन के उजाले में बाईक चोरी हो रही है।घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। वही पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देने की बात कही गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई