डीएम ने बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत खानापूर्ति पर्चा वितरण शिविर का किया विधिवत उद्घाटन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शनिवार को डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत एल. पी. एम. / खानापूर्ति पर्चा वितरण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन डेरामारी में किया गया है।मालूम हो कि विशेष सर्वेक्षण के तहत तैयार डिजीटल नक्शा एवं खतियान की प्रति धनपुरा – 5 क्षेत्र के रैयतों के बीच वितरण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में उपस्थित रैयतों से सहयोग करने की अपील की गई। उनसे डिजीटल नक्शा एवं खतियान का मिलान अपने दस्तावेजों से करते हुए सर्वेक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की गई।

विशेष सर्वेक्षण शिविर में अपर समाहर्त्ता किशनगंज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता किशनगंज, अंचलाधिकारी कोचाधामन, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो एवं रैयत लोग उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई