चिचुआबाड़ी ओपी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई

SHARE:

पोठिया(किशनगंज) राजकुमार

थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी में ओपी प्रभारी परवेज आलम खां की अध्यक्षता में आगामी रविवार को होने वाली पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजित बैठक में ओपी प्रभारी परवेज आलम खां ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सीमांचल का इलाका काफी शांतिपूर्ण इलाका है।

सभी समुदायों के पर्व त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाई चारगी माहौल में मानते आ रहे है। आगामी बकरीद पर्व भी सौहार्द पूर्ण माहौल मनाया जा सके इसके लिए आप सभों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा की असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।

अफ़वाहों से बचें एवं अफवाह फैलाने वाले पर ध्यान रखें यदि इस प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों की जानकारी हो तो पुलिस को इसकी सूचना करे जिस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर मदन पांडे, पूर्व सरपंच रुहूल अमीन,राजकुमार कर्मकार, कौशल कुमार चौधरी, एएसआई राम ईश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई