भभुआ : बंद कमरे में पंखा से लटकता हुआ मिला एक विवाहिता का शव, मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शहर के वार्ड 2 में बंद कमरे में पंखे से लटकता हुआ एक विवाहिता का शव पाया गया। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि भभुआ वार्ड 2 निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री पूजा देवी बताई गई है। जबकि पति का नाम राजेंद्र सिंह चौधरी बताया गया है। विवाहिता के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा देवी मायके में ही रह रही थी।

जो आज बंद कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लटकता हुआ शव देखा गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का खिड़की व दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद पंखे से लटकता हुआ शव को नीचे उतारा गया जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस आए की जांच में जुटी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!